2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा में नहीं थम रही बगावत की आंधी, सरोज पांडेय की भाभी ने भरा निर्दलीय नामांकन

सरोज पांडेय की भाभी और राकेश पांडेय की पत्नी चारुलता पांडेय ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 3 Nov 2018, 8:04 AM IST

CGNews

भाजपा में नहीं थम रही बगावत की आंधी, सरोज पांडेय की भाभी ने भरा निर्दलीय नामांकन

रायपुर. उम्मीदवारों की घोषणा के बाद भाजपा में बगावत की आंधी शांत होती नजर नहीं आ रही है। पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय की भाभी और राकेश पांडेय की पत्नी चारुलता पांडेय ने शुक्रवार को वैशालीनगर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। वहां से राकेश पांडेय टिकट के दावेदार थे।

टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे राकेश ने गुरुवार को ही भाजपा मुख्यालय पहुंचकर कहा था, वे निर्दलीय चुनाव नहीं लड़ेंगे। एक दिन बाद ही उनकी पत्नी ने पर्चा दाखिल कर दिया। इस कलह पर अब पार्टी के नेता कुछ भी कहने से बच रहे हैं। उधर रामानुजगंज के भाजपा की जिला इकाई से इस्तीफा दे चुके लोगों ने स्थानीय नेता विनय पैकरा को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतारा है। पैकरा ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया। बताया जा रहा है कि बागियों के इस समूह में अधिकतर सांसद रामविचार नेताम के समर्थक हैं। हालांकि रामविचार नेताम गुरुवार को भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार रामकिशुन सिंह के साथ कलक्ट्रेेट गए थे।

दूसरी पार्टी का हाथ भी थामा : मनेन्द्रगढ़ में टिकट नहीं मिलने पर भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष लखन श्रीवास्तव ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जकांछ) का दामन पकड़ लिया।

जकांछ ने उन्हें उम्मीदवार भी बना दिया। जांजगीर-चांपा में व्यास नारायण कश्यप ने भी पाला बदलकर जकांछ से उम्मीदवारी ठोकी है। भटगांव में अजय गोयल भी पार्टी से नाराज चल रहे हैं। शाम को रायपुर में गोयल से सौदान सिंह व अनिल जैन ने मुलाकात की। उसके बाद गोयल मुख्यमंत्री रमन सिंह से मिलने उनके आवास पहुंचे। बताया जा रहा है कि वह भटगांव से निर्दलीय नामांकन वापस ले लेंगे। पाटन विधानसभा सीट से विजय बघेल के समर्थक भी नाराज हैं।

सौदान-सीएम ने संभाला मोर्चा : भाजपा में बागियों को साधने के लिए राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और खुद मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मोर्चा संभाला है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को वैशालीनगर से नामांकन दाखिल करने वाले रिकेश सेन को बुलाया था। बताया जा रहा है कि सेन नामांकन वापस लेंगे। सौदान सिंह के कहने पर ही गुरुवार को राकेश पांडेय ने अपनी दावेदारी वापस ले ली। लेकिन यह लोग अभी चारुलता पांडेय को नहीं समझा पाए हैं।