22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Election 2023: बिगाड़ न दे खेल…? दूसरे चरण में 70 सीटों पर 17 नवम्बर को होगा मतदान, 18 सीटों पर वोटर भी कन्फ्यूज

CG Election 2023: विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के चुनाव के लिए 70 सीटों पर कुल 958 उम्मीदवार मैदान में हैं।

3 min read
Google source verification
CG Election 2023: बिगाड़ न दे खेल...? दूसरे चरण में 70 सीटों पर 17 नवम्बर को होगा मतदान, 18 सीटों पर वोटर भी कन्फ्यूज

CG Election 2023: बिगाड़ न दे खेल...? दूसरे चरण में 70 सीटों पर 17 नवम्बर को होगा मतदान, 18 सीटों पर वोटर भी कन्फ्यूज

रायपुर। CG Election 2023: विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के चुनाव के लिए 70 सीटों पर कुल 958 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें सबसे ज्यादा निर्दलियों की 358 संख्या हैं। गैर मान्यता प्राप्त दलों से 311 उम्मीदवार चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं। दूसरे चरण का चुनाव 17 नवंबर को होना है। इनमें से 18 सीटें ऐसी हैं, जहां पर एक ही नाम के एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं।

इससे कांग्रेस, भाजपा सहित अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों की ङ्क्षचता सबसे बड़ी हुई है तो मतदाता भी कन्फ्यूज हैं, क्योंकि नाम के साथ चुनाव निशान तो है ही नहीं। निर्दलीयों और छोटे राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के नाम कई सीटों पर हम नाम हैं। इससे वोटरों के साथ भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों की मुश्किलें प्रचार के दौरान बढ़ गई है। दरअसल, प्रचार के दौरान वोटर भ्रमित हो जाते हैं कि अभी तो इसी नाम से एक प्रत्याशी आया था जो अमुक चुनाव चिन्ह पर वोट डालने की अपील कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: CG Election 2023: निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर प्राचार्य निलंबित, डीईओ समेत 4 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

इन सीटों पर एक ही नाम के एक से अधिक प्रत्याशी
रायपुर दक्षिण व आरंग
रायपुर दक्षिण से दो मनीष चुनाव मैदान में हैं। एक मनीष कुमार ठाकुर जोहार छत्तीसगढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं तो दूसरे मनीष श्रीवास्तव समाजवादी पार्टी से मैदान में हैं। इसी तरह आरंग में मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया के सामने निर्दलीय शिव कुमार भी चुनाव मैदान में हैं ।


पाटन और दुर्ग सीट
पाटन सीट से अमित अजीत जोगी ने अपनी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी से पर्चा दाखिल किया है। वहीं आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी का नाम अमित कुमार हिरवानी है। इसी तरह दुर्ग शहर कांग्रेस ने अपने मौजूदा विधायक अरुण वोरा को टिकट दिया है। इस सीट से चुनाव लड़ रहे एक निर्दलीय प्रत्याशी का नाम अरुण जोशी है।


प्रेमनगर
सरगुजा संभाग की प्रेमनगर सीट पर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों के अधिकृत प्रत्याशियों के हमनाम चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस ने इस सीट से खेलसाय ङ्क्षसह को मैदान में उतारा है। इसी सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी का नाम भी खेल साय है। इसी तरह भाजपा ने यहां से भुलन ङ्क्षसह मरावी को टिकट दिया है। एक भुलन ङ्क्षसह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में इसी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।


कसडोल
कसडोल में कांग्रेस और भाजपा दोनों की पार्टियों के प्रत्याशियों को हमनाम प्रत्याशी का सामना करना पड़ रहा है। इस सीट से कांग्रेस ने संदीप साहू को टिकट दिया है। एक निर्दलीय प्रत्याशी का नाम भी संदीप साहू निर्दलीय। वहीं भाजपा के धनीराम धीवर के सामने धनीराम केंवट निर्दलीय प्रत्याशी हैं।


सीतापुर सीट
चर्चित सीतापुर सीट से तीन-तीन राम कुमार चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस का गढ़ मानी जाने वाली इस सीट से भाजपा ने इस बार पूर्व सैनिक रामकुमार टोप्पो को टिकट दिया है। इस सीट से चुनाव लड़ रहे दो निर्दलीय प्रत्याशियों का नाम भी रामकुमार है।


जांजगीर- चांपा
जांजगीर सीट से व्यास नाम के तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस ने इस सीट से व्यास कश्यप को टिकट दिया है। इसी सीट से चुनाव लड़ रहे एक और प्रत्याशी का नाम व्यास कश्यप और दूसरे का व्यास नारायण कश्यप नाम है। ये दोनों व्यास निर्दलीय हैं।

यह भी पढ़ें: कन्हर नदी में दोस्तों के साथ नहा रहे 9वीं के छात्र की डूबकर मौत, शव देख बेसुध हुआ पिता


इन सीटों पर भी हमनाम निर्दलीय
जशपुर सीट से चुनाव लड़ रहे दो निर्दलीय प्रत्याशियों का नाम प्रदीप है। कोटा सीट दो मनोज कुमार निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। धरसींवा से रवि कुमार और रवि दास निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। भटगांव सीट से कांग्रेस ने पारसनाथ राजवाड़े को टिकट दिया है। इसी सीट से एक पारस राजवाड़े नाम के प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
प्रतापपुर सीट से भाजपा ने शकुंतला ङ्क्षसह पोर्ते को टिकट दिया है। इस सीट से एक निर्दलीय प्रत्याशी शकुंतला भी चुनाव लड़ रही हैं। रामानुजगंज सीट से डॉ. अजय कुमार तिर्की कांग्रेस प्रत्याशी हैं। इस सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी का नाम भी अजय तिर्की है। कोरबा सीट से भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन के सामने हमनाम निर्दलीय प्रत्याशी लखन लाल देवांगन चुनाव मैदान में है। बिलासपुर से पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के खिलाफ अमर रुपानी परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। सक्ती सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. खिलावन राम साहू के सामने निर्दलीय हमनाम खिलावन साहू है। महासमुंद में भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर राजू सिन्हा के सामने योगेश ठाकुर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।