
दो दिवसीय दौरे पर आज छत्तीसगढ़ आएंगे सीएम योगी
रायपुर। CM Yogi’s visit to Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होने को हैं। पहले वोटिंग के लिए अब महज कुछ ही दिन बचे हुए हैं। चुनावी प्रचार के लिए लगातार केंद्रीय मंत्री व दिग्गज नेता छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। इसी बीच आज भाजपा पक्ष में माहौल बनाने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे है। जहां वे 4 और 5 नवंबर को अलग-अलग विस क्षेत्रों में धुआंधार भाजपा का प्रचार प्रसार करेंगे।
आज का शेड्यूल
- सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह 10.30 रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
- सुबह 11.10 बजे अंतागढ़ पहुंचेंगे। जहां वे आमसभा को संबोधित करेंगे। जिसके बाद 12.10 बजे अंतागढ़ से रवाना होकर डोंगरगांव जाएंगे।
- दोपहर 12.40 बजे डोंगरगांव पहुंचकर भाजपा पक्ष में माहौल बनाएंगे। फिर दोपहर 2 बजे पंडरिया जायेंगे।
- पंडरिया में भी सीएम योगी चुनावी हुंकार भरते हुए आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3 बजे पंडरिया से कवर्धा रवाना होंगे।
- दोपहर 3.30 बजे कवर्धा पहुंचकर रोड शो करेंगे।
- इन सबके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कवर्धा से शाम 5.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट लौटेंगे। जिसके बाद वे शाम 6 बजे बिरगांव में रोड शो व सभा को संबोधित करेंगे।
- धुआंधार प्रचार के बाद योगी रात 8 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आराम करेंगे।
दूसरे दिन यहां भरेंगे चुनावी हुंकार
योगी अपने दौरे के दूसरे दिन यानी 5 नवंबर को फिर कई विधानसभाओं में भाजपा पक्ष में माहौल बनाएंगे। सीएम योगी लगभग 10 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जिसके बाद वह सुबह 11 बजे बीजापुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। आमसभा को संबोधित करने के बाद 12.30 बजे बस्तर पहुंचकर माहौल बनाएंगे। वहीं योगी आदित्यनाथ राजनांदगांव में 2.10 बजे व शाम 4.30 बजे भाटापारा में रोड शो कर चुनावी हुंकार भरेंगे। शाम 6.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
Updated on:
04 Nov 2023 09:54 am
Published on:
04 Nov 2023 09:51 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
