5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Election 2023 : संभागीय सम्मलेन में बनी कांग्रेस की रणनीति, इन खास बातों पर किया फोकस

CG Election News : बस्तर, बिलासपुर और दुर्ग के बाद रविवार को राजधानी के इनडोर स्टेडियम में संभागीय सम्मेलन हुआ।

2 min read
Google source verification
CG Election 2023 : संभागीय सम्मलेन में बनी कांग्रेस की रणनीति, इन खास बातों पर किया फोकस

CG Election 2023 : संभागीय सम्मलेन में बनी कांग्रेस की रणनीति, इन खास बातों पर किया फोकस

CG Election News : कांग्रेस ने संभागीय सम्मेलन के बहाने सियासी जमीन मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। बस्तर, बिलासपुर और दुर्ग के बाद रविवार को राजधानी के इनडोर स्टेडियम में संभागीय सम्मेलन हुआ। इसमें कार्यकर्ताओं के बीच चुनाव लड़ने का विजन पेश किया गया।

कार्यकर्ताओं को दिए ये निर्देश

कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का जोर भाजपा के 15 साल के कुशासन और कांग्रेस के 5 साल के सुशासन पर रहा। (cg assembly election) कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूती के साथ इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाने का संदेश दिया गया है। सम्मेलन में भाजपा के फैलाए भ्रम पर चिंता जताते हुए कार्यकर्ताओं को जवाब देने की नसीहत दी गई।

यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ी को बनाएं शिक्षा का माध्यम

अब ईडी-आईटी को बैठा दिया: सैलजा

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा, प्रदेश में तीन बार भाजपा की सरकार बनी, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने हिम्मत नहीं हारी। कांग्रेस पार्टी भारत का संघर्ष है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की संस्कृति का गौरव बढ़ा है। (cg asselebly election) भाजपा ने 15 साल में समाज को बांट दिया था। हमने सभी वर्गों और समाज को जोड़ने का काम किया है। भाजपा ने 15 साल तक भ्रष्टाचार फैलाया। अब ईडी-आईटी को लाकर बैठा दिया है।

यह भी पढ़े : धाविका रन इन साड़ी... बुलेट में झांसी की रानी


जिन्हें अभी मौका नहीं मिला, वे मायूस न हों

सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने शासन की योजनाएं हर हितग्राहियों तक पहुंचाने पर जोर दिया। साथ ही कहा, भाजपा के फैलाएं जा रहे झूठ का डटकर मुकाबला करना है। सम्मेलन के बहाने सीएम ने नाराज कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करने का भी प्रयास किया। (vidhansabha cunav 2023) उन्होंने कहा, संगठन में काम करने वाले कई लोगों को इस सरकार में अवसर नहीं मिला। उन्हें अगली सरकार में अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़े : Weather Update : झमाझम बारिश से भीगा दंतेवाड़ा, गर्मी से मिली राहत

36 में ज्यादातर वादे पूरे: मरकाम

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा, भाजपा ने बहुत सारे वादे किए थे, लेकिन उसे कभी पूरा नहीं किया। जबकि कांग्रेस की सरकार 2018 में 36 वादे के साथ आई थी। इनसे अधिकतर पूरे हो गए हैं। हमें जनता को कांग्रेस पार्टी के गौरव को समझना है। (cg election update) सम्मेलन को प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने भी संबोधित किया।