
भूपेश सरकार ने गो-सेवा और राम काज का काम किया: प्रदीप जैन
रायपुर। CG Election 2023: पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने प्रदेश सरकार के कामकाज की जमकर तरीफ की है। उन्होंने कहा, मध्यप्रदेश से ज्यादा छत्तीसगढ़ में विकास हुआ है। छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की धरती हैं और माता कौशल्या के मंदिर को सजाने व संवारने का काम भूपेश बघेल की सरकार ने किया है। यहां की सरकार ने राम काज किया है। वहीं गो-माता की सेवा की है। कांग्रेस को गो-माता और प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद मिलेगा। छत्तीसगढ़ में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनने वाली है।
कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारवार्ता के दौरान उन्होंने कहा, भाजपा आज भी गो-माता के नाम पर राजनीति करती है। भाजपा गाय के प्रति बिल्कुल संवेदनशील नहीं है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री 18 सालों में नर्मदा के पानी को स्वच्छ नहीं कर पाए हैं। जबकि छत्तीसगढ़ एक विकास का माॅडल राज्य है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल असल मायने में राम भक्त है, राम गमन पथ बनवाया है। भाजपा सिर्फ धर्म के नाम पर राजनीति करती है। प्रधानमंत्री बार- बार आते है और सिर्फ जुमलेबाजी करते है। भाजपा को तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का चरण वंदन करना चाहिए, जिस तरह से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने गो-मूत्र और गोबर खरीद का जो मॉडल स्थापित किया है, वह अनुकरणीय है।
Published on:
12 Nov 2023 08:54 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
