रायपुर

सच बोलने के लिए थैंक यू नेताजी: भाजपा, वीडियो के साथ भाजपा ने की छेड़छाड़: जयराम

CG Election 2023: कांग्रेस नेता जयराम नरेश ने शाम को फिर से प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया कि दोपहर में लिए गए प्रेस कांफ्रेंस के वीडियो के साथ भाजपा ने छेड़छाड़ की है।

2 min read
Nov 02, 2023
सच बोलने के लिए थैंक यू नेताजी: भाजपा, वीडियो के साथ भाजपा ने की छेड़छाड़: जयराम

रायपुर। CG Election 2023: धान खरीदी को लेकर प्रदेश में कांग्रेस-भाजपा में सियासत जारी है। चुनाव प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ आए कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम नरेश द्वारा धान खरीदी पर दिए गए बयान पर भाजपा ने कहा, धान खरीदी को लेकर जयराम नरेश ने सच बोला इसके लिए उन्हें धन्यवाद।

वहीं कांग्रेस नेता जयराम नरेश ने शाम को फिर से प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया कि दोपहर में लिए गए प्रेस कांफ्रेंस के वीडियो के साथ भाजपा ने छेड़छाड़ की है। इसकी शिकायत वे चुनाव आयोग से करेंगे। साथ ही जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 2023 में भी भाजपा नहीं सुधरी है।

अब मेरी प्रेस वार्ता का आधा और वह भी एडिट किया हुआ वीडियो चला रही है। मेरा स्टेटमेंट भाजपा को अच्छे से सुनना व समझ लेना चाहिए कि इस बार भी कोई झूठा प्रोपेगेंडा नहीं चलेगा। उन्होंने कहा, एमएसपी की घोषणा करना और धान खरीदना दो अलग-अलग बात है। यहां हमारी सरकार किसानों को करीब 6 सौ रुपए ज्यादा दे रही है। मैंने जो धान पर कहा था और जो छेड़छाड़ किया हुआ वीडियो है उसमें जमीन-आसमान का अंतर है। केंद्र सरकार समर्थन मूल्य घोषित बस करती है। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार धान खरीदती है, राज्य की संस्था मार्कफेड घोषित करती है।

कांग्रेस ने माना धान खरीदी में कांग्रेस सरकार 600 रु. देती है : भाजपा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा, भाजपा जो बार-बार कहती रही आखिर उस बात को आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने स्वीकार कर लिया कि धान खरीदी का 80 फ़ीसदी से ज्यादा पैसा केंद्र सरकार देती है। कांग्रेस के झूठ से पर्दा उठाने के लिए जयराम रमेश का बहुत-बहुत धन्यवाद। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के झूठ की पोल उनके ही नेता खोल रहे हैं। कांग्रेस में शेष बचे ऐसे सत्य वक्ता छत्तीसगढ़ दौरे पर आते रहे और छत्तीसगढ़ के लोगों को अपनी कांग्रेस सरकार की पोल खाेलते रहे। राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कहा, जयराम रमेश जी को साधुवाद है। कम से कम सच बोलने की उन्होंने हिम्मत तो दिखाई।

Also Read
View All

अगली खबर