9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Election 2023: एप्पल ईमेल मामले मे सिंहदेव ने कहा- यह व्यक्ति की निजता का हनन

CG Election 2023: डिप्टी सीएम सिंहदेव ने आईफोन की तरफ से प्राप्त ई-मेल की तुलना पेगासस जैसी घटना से करते हुए कहा, छत्तीसगढ़ में चुनाव के लिए कुछ ही दिन शेष बचे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
CG Election 2023:Violation of individual's privacy: Deputy CM Singhdev

CG Election 2023: डिप्टी सीएम सिंहदेव ने कहा- यह व्यक्ति की निजता का हनन

रायपुर। CG Election 2023: डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को भी आईफोन की तरफ से मेल प्राप्त हुआ है। इस पर डिप्टी सीएम सिंहदेव ने इस ई-मेल की तुलना पेगासस जैही घटना से करते हुए कहा, छत्तीसगढ़ में चुनाव के लिए कुछ ही दिन शेष बचे हैं। तब इस प्रकार का ई-मेल प्राप्त होना चिंता का विषय है। यदि इसमें किसी भी प्रकार की राजनीतिक संलिप्तता है तो यह भारत के लोकतंत्र और व्यक्ति की निजता का हनन है।

यह भी पढ़े: CG Election 2023 : 6 विधानसभा के लिए 116 नामांकन, दुर्ग शहर में सर्वाधिक 29 व भिलाई में सबसे कम 14 नामांकन

उन्होंने आगे कहा, देश की सरकार की जिम्मेदारी सिर्फ सीमाओं की सुरक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि व्यक्ति की निजता की सुरक्षा भी सरकार की जिम्मेदारी है। यदि प्रकार की कोई घटना होती है तो यह शासन की डिजिटल सुरक्षा प्रणाली पर एक बहुत बड़ा प्रश्नचिन्ह है।

यह भी पढ़े: cg election 2023 : सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मांग बढ़ी, प्रत्याशियों से पहुंचने के पहले कलाकार रंग जमा रहे