ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच रहे प्रत्याशी, पदाधिकारी और कार्यकर्ता सत्ता में रहते किए कार्यों योजनाओं को रखते हुए कांग्रेस द्वारा इस साल किए घोषाणाओं को लोगों के समक्ष रहे हैं, इसके आलवा भाजपा कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे हैं। यह कार्य भाजपा के नेता भी कर रहे हैं। हालांकि अब तक भाजपा पार्टी की घोषणा पत्र नहीं आने के कारण भाजपाई केंद्र सरकार और मोदी के चेहरे को भी सामने रख रहे हैं। इस बीच संबंधित क्षेत्र और गांव की समस्या पूरी तरह से गायब है। लोगों को उनके वर्ग के हिसाब से फायदे गिनाकर वोट की अपील कर रहे हैं।