
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों की चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। बता दें कि सभी राजनैतिक पार्टियां निकाय चुनावों को लेकर कमर कस ली है। वहीं तैयारियों के बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने नैरेटिव एवं कंटेंट टीम और घोषणा पत्र समिति की टीम का गठन कर दिया है।
घोषणा पत्र समिति में विधायक अमर अग्रवाल की अगुवाई में 23 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। वहीं नैरेटिव एवं कंटेंट टीम में पंकज झा अगुवाई में 6 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।
बता दें कि प्रदेश में निर्वाचन आयोग ने निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा करने के साथ ही आचार संहिता लागू कर दी है। जिले के 10 नगरीय निकाय, 14 जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र, चार जनपद पंचायत सदस्य क्षेत्र व 425 पंचायतों में निर्वाचन होना है।
Updated on:
21 Jan 2025 03:17 pm
Published on:
21 Jan 2025 03:15 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
