18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Election Breaking : ‘मोदी की गारंटी’ में 20 बड़ी घोषणा… 500 में गैस सिलेंडर,18 लाख प्रधानमंत्री आवास की बड़ी घोषणा शामिल

CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है।

2 min read
Google source verification
500 में गैस सिलेंडर,18 लाख प्रधानमंत्री आवास की बड़ी घोषणा शामिल

500 में गैस सिलेंडर,18 लाख प्रधानमंत्री आवास की बड़ी घोषणा शामिल

रायपुर। cg election 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र का नाम भाजपा ने ‘मोदी की गारंटी’ रखी है। घोषणा पत्र में भाजपा ने मुख्य 15 बिंदुओं पर बड़ी घोषणा की है। इसमें किसान, युवा, महिलाओं और आवास को लेकर बड़ी घोषणा की है।

यह भी पढ़ें : CG Election Breaking : भाजपा की घोषणा पत्र में 500 में गैस सिलेंडर, महिलाओं को 12 हजार और मजदूरों को 10 हजार रुपए देने की घोषणा

भाजपा ने की 10 बड़ी घोषणाएं

1. भाजपा कृषक उन्नत्ति योजना की शुरआत करेगी। इसके तहत -

- 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी 3100 रुपए में की जाएगी।
- किसानो को ऐसा बिना किसी कतार के एक ही क़िस्त में भुगतान किया जाएगा।
- प्रदेश में धान खरीदने से पहले ही बारदाने की उपलब्धता दी जाएगी।

2. भाजपा महतारी वंदन योजना की शुरुआत करेगी। इसमें प्रदेश के सभी विवाहित महिलाओं को 12000 हजार रुपए की वार्षिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

3. भाजपा प्रदेश के 1 लाख रिक्त सरकारी पदों पर ससमयबद्ध और पारदर्शी रूप से भर्ती कराएगी।

4. 18 लाख प्रधानमंत्री आवास एवं घर-घर निर्मल जल अभियान के तहत लंबित 18 लाख घरों का निर्माण पूरा करने के लिए धन राशि का आवंटन करेंगे और दो सालों के अंदर प्रदेश के हर घरों में पानी की सुविधा उपलब्ध कराएंगे।


5. तेंदूपत्ता संग्रहण दर एवं बोनस योजना के तहत भाजपा तेंदूपत्ता का संग्रहण 5500 प्रति मानक बोरा में करेंगे। संग्रहण मौजूदा दिनों से बढाकर 15 दिन तक तय किया जाएगा। इसके अतिरिक्त संग्राहकों को 4500 रुपए तक का बोनस दिया जाएगा। इसके साथ ही चरण पादुका और सभी अन्य सुविधाएं पुनः प्रदान की जाएगी।

6. दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदुर कल्याण योजना की शुरुआत कर सभी भूमिहीन खेतिहार मजदुर को हर साल 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

7. आयुष्मान भारत स्वस्थ छत्तीसगढ़ के तहत भाजपा प्रधानमंत्री जान आरोग्य योजना के तहत वार्षिक सीमा को दोगुना करके हर एक परिवार को 5 लाख से 10 लाख रुपए तक की स्वास्थय बीमा प्रदान करेगी।

8. पी. एस. सी परीक्षा में पारदर्शिता - पी. एस. सी परीक्षा घोटाले की जांच होगी। प्रमुख परीक्षाओं की प्रक्रिया upsc की तर्ज पर सुव्यवस्था दी जाएगी।

9 . छत्तीसगढ़ उद्यम क्रान्ति योजना के तहत युवाओं को 50 प्रतिशत तक सब्सिडी के साथ ब्याज मुक्त उधार देगी।

10. भाजपा नेशनल कैपिटल रीजन, दिल्ली (ncr) के तर्ज पर स्टेट कैपिटल रीजन की स्थापना करेंगे। रायपुर, नया रायपुर, दुर्ग और भिलाई नगर क्षेत्र का समन्वित और संतुलित विकास करेंगे।