18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Election Breaking : भाजपा की घोषणा पत्र में 500 में गैस सिलेंडर, महिलाओं को 12 हजार और मजदूरों को 10 हजार रुपए देने की घोषणा

CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अपनी घोषणा पत्र जारी कर रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
महिलाओं को 12 हजार और मजदूरों को 10 हजार रुपए देने की घोषणा

महिलाओं को 12 हजार और मजदूरों को 10 हजार रुपए देने की घोषणा

रायपुर। cg election 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अपनी घोषणा पत्र जारी कर रही है। इसके लिए भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में अमित शाह घोषणा पत्र जारी कर रहे है।

यह भी पढ़ें : CG Election Breaking : भाजपा की घोषणा पत्र में युवाओं और महिलाओं के लिए सबसे बड़ी घोषणा... 1 लाख से ज्यादा खाली पदों पर दो साल में ही भर्ती

भाजपा ने संकल्प पत्र को “भाजपा ने बनाया, भाजपा ही सवारेगी” का टैग लाइन दिया है। भाजपा ने घोषणा पत्र का नाम ‘मोदी की गारंटी’ दिया है। इस घोषणा पत्र में भाजपा युवाओं को 1 लाख से ज्यादा खाली पदों पर दो साल में ही भर्ती कराएगी। तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए 5500 रुपए देंगे। मोदी की गारंटी में भाजपा 21 क्विंटल प्रति एकड़
धान 3100 के मूल्य में खरीदेगी। 500 रुपये में गैस का सिलेंडर मिलेगा। वहीं विवाहित महिलाओं को 12 हजार रुपए वार्षिक वित्तीय सहायता राशि मिलेगा।