भाजपा ने संकल्प पत्र को “भाजपा ने बनाया, भाजपा ही सवारेगी” का टैग लाइन दिया है। भाजपा ने घोषणा पत्र का नाम ‘मोदी की गारंटी’ दिया है। इस घोषणा पत्र में भाजपा युवाओं को 1 लाख से ज्यादा खाली पदों पर दो साल में ही भर्ती कराएगी। तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए 5500 रुपए देंगे। चरण पादुका योजना फिर से चालु करेंगे। मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 से 10 लाख रुपए तक की इलाज के लिए सहायक राशि देंगे।