भाजपा में प्रवेश लेते ही दिल्ली से खबर न्यायधानी पहुंची तो कांग्रेस नेताओं में हलचल मच गई। कोई कुछ बोलने की स्थिति में नहीं था। फिर थोड़ी देर बाद जिस सीट से मैडम टिकट मांग रही थी, वहां के जीत-हार का गुणा-भाग होने लगा है। फिलहाल कांग्रेस नेता अब जिला पंचायत में मैडम के कार्यकाल में हुए घपले और घोटाले निकालने में लगे हैं, ताकि चुनाव में इसे भुना सकें। दिल्ली दूर है, कहावत के साथ फिलहाल चुनाव के रिजल्ट में अभी महीने चार दिन बाकी हैं।