
राज्य की एकमात्र फिल्म में गूंजेगी आशा ताई की आवाज (फोटो सोर्स- पत्रिका)
रायपुर @ताबीर हुसैन। Asha Bhosle: सुरो की मल्लिका आशा भोसले भौतिक रूप से हमारे बीच नहीं रहीं लेकिन अपनी आवाज के जरिए वे हमेशा अपने चाहने वालों के दिलों पर राज करेगी। उनकी गायिकी का अब छत्तीसगढ़ से सीधा नाता जुड़ चुका है। दरअसल, छत्तीसगढ़ में बनी हिंदी फिल्म ‘भक्त मां कर्मा’ के भजन जगन्नाथ स्वामी दरस दिखाओ को उन्होंने अपनी सुमधुर आवाज दी है। संगीतकार डीपी विश्वकर्मा हैं।
निर्माता अजय खांडेकर ने पत्रिका से बातचीत में बताया, कहानी में कर्मा माता के वृद्धावस्था वाले हिस्से के लिए एक ऐसी आवाज की जरूरत थी जिसमें उम्र का एहसास भी हो और सुरों की खनक भी बनी रहे। इस जरूरत को केवल आशाजी की आवाज ही पूरा कर सकती थी। खास बात यह रही कि जब हमने गाने की रिकॉर्डिंग करवाई उस समय उनकी उम्र 84 साल थी, लेकिन रिकॉर्डिंग के दौरान उनकी आवाज में वही पुरानी चमक और मजबूती सुनाई दी।
मुंबई के पंचम स्टूडियो में इस गीत की रिकॉर्डिंग हुई, जहां बेहद सहज माहौल में महज डेढ़ घंटे में गाना पूरा कर लिया गया। रिकॉर्डिंग के दौरान किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आई और आशाजी का पूरा सहयोग मिला। अजय ने बताया कि आशाजी ने भगवान जगन्नाथ पर पहले भी गीत गाए हैं लेकिन वे इस बात से खुश थी कि पहली बार हिंदी में गा रही हैं।
मानदेय को लेकर अजय ने बताया कि आशाजी एक गाने का जितना लेती हैं हम उतना नहीं दे सकते थे। उन्होंने कहा कि आपको जो बेहतर लगे दे दीजिएगा। उनका गाया गीत हाल ही में रिलीज किया गया है। गाना रिलीज हो गया है जबकि फिल्म अगले महीने रिलीज की जाएगी।
भिलाई की रूंगटा यूनिवर्सिटी का नवाचार, अब कचरे से बनेंगी बोतलें व डिब्बे, 170 दिन में ऐसे बन जाएगा खाद- प्लास्टिक प्रदूषण की समस्या के बीच एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। भिलाई स्थित रूंगटा यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने खेतों के जैविक कचरे से ऐसा बायोकॉम्पोजिट विकसित किया है, जो प्लास्टिक का सस्ता, मजबूत और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प बन सकता है… पूरी खबर पढ़े
24 दिनों में पूरे भारत की यात्रा कर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 70 किमी रोज करते हैं सफर- बिलासपुर जिले से एक प्रेरक और अनोखी पहल सामने आई है, जिसने न केवल युवाओं के लिए एक उदाहरण पेश किया है, बल्कि पूरे भारत में अपने जुनून और लगन के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी नाम दर्ज करा लिया है। शासकीय प्राथमिक शाला सल्फा, सरगांव में पदस्थ शिक्षक संतोष गुप्ता ने साइकिलिंग के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की मुहिम शुरू की है… पूरी खबर पढ़े
Published on:
18 Apr 2026 12:54 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
