scriptCG Election result 2023 : कांटे की टक्कर में भाजपा – कांग्रेस… रुझान में इस पार्टी ने मारी बाजी | Patrika News
रायपुर

CG Election result 2023 : कांटे की टक्कर में भाजपा – कांग्रेस… रुझान में इस पार्टी ने मारी बाजी

CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। डाक मतपत्रों की गिनती खत्म होने के बाद अब ईवीएम मशीन की वोट की काउंटिंग शुरू हो चुकी है। पहले रुझान में कांग्रेस पार्टी आगे है।

रायपुरDec 03, 2023 / 09:06 am

Kanakdurga jha

bjp_-_congress_flag.jpg
Chhattisgarh Election Breaking News : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजों का पहला रुझान सामने आ गया है। जिसमें भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का टक्कर है। पहले रुझान में कांग्रेस आगे है। रुझान में कांग्रेस का आंकड़ा 46 तो भाजपा 37 आंकड़ा सामने आया है। पहले रुझान में चित्रकोट से पीसीसी दीपक बैज पीछे चल रहे वहीं हाई प्रोफाइल सीट पाटन से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आगे चल रहे है।
यह भी पढ़ें

CG Election result 2023 : ईवीएम मशीन के वोट की काउंटिंग शुरू, पहले रुझान में ही पलटी बाजी…



Chhattisgarh Assembly Election 2023 : वहीं भाजपा कांग्रेस दोनों ही पार्टी अपनी भारी बहुमत से जीत का दावा कर रही है। भाजपा से रमन सिंह और अरुण साव समेत सभी प्रत्याशी अपनी जीत का दावा कर रहे है। इधर कांग्रेस के प्रत्याशी भी जमकर अपनी जीत का दावा कर रहे है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की हर एक खबर से अपडेट रहने के लिए आप patrika.com/chhattisgarh-news/ जरूर पढ़े। इसके अलावा प्रदेश की अन्य जानकारी के लिए आप patrika.com देखें । आप हमारे फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब चैनल से भी जुड़कर जानकारी ले सकते हैं।

Hindi News/ Raipur / CG Election result 2023 : कांटे की टक्कर में भाजपा – कांग्रेस… रुझान में इस पार्टी ने मारी बाजी

ट्रेंडिंग वीडियो