23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Election result 2023 : 36 के आंकड़े में अटका कांग्रेस, दोपहर 12 बजे तक भाजपा 52 पार…

Chhattisgarh Election Breaking News : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ रहे है। दोपहर 12 बजे तक चौथे राउंड में भी कांग्रेस और भाजपा के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिला है। जिसमें भाजपा 53 तो कांग्रेस के आंकड़े 35 दर्ज हुए है।

less than 1 minute read
Google source verification
election_image_1.jpg

Chhattisgarh Chunav Result 2023 : दोपहर 12 बजे तक के चौथे राउंड में भाजपा आगे चल रही है। अभी तक भाजपा 53 तो कांग्रेस 35 तक पहुंची है। इधर हाई प्रोफाइल सीट पाटन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस से तो भाजपा से विजय बघेल के आंकड़े लगातार ऊपर-नीचे हो रहे है। अंबिकापुर से भी कांग्रेस से टी.एस सिंहदेव तो भाजपा से राजेश अग्रवाल के आंकड़े टक्कर दे रहे है।

यह भी पढ़ें : CG Election result 2023 : छत्तीसगढ़ के हाई प्रोफाइल सीटों में जबरदस्त महामुकाबला.. पल-पल में आंकड़े पलट रहे बाजी

रुझानों ने इन सीटों पर खिलाया कमल

रायपुर के उत्तर, पश्चिम और दक्षिण से भाजपा भारी बहुमत से कांग्रेस को पछाड़ रही है। बिलासपुर से अमर अग्रवाल, लोरमी से अरुण साव, पंडरिया से भावना बोहरा, साजा से ईश्वर साहू, राजनांदगाव से रमन सिंह, रायगढ़ से ओपी चौधरी और नारायणपुर से केदार कश्यप भारी बहुमत से आगे चल रहे है। नारायणपुर में बीजेपी केदार कश्यप पांचवे राउंड में 3508 वोट से आगे तो केशकाल से छटवे राउंड के बाद भाजपा के नीलकंठ टेकाम 3590 वोटों से आगे चल रहे हैं।

इन सीटों पर कांग्रेस आगे...

महासमुंद, खल्लारी, बस्तर, डोंगरगढ़, खैरागढ़, और सामरी से कांग्रेस आगे चल रही है।