24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Election result 2023 : चुनावी नतीजे पर नजर रखने के लिए रायपुर आए ओम माथुर, कंट्रोल रूम से लेंगे पल-पल की अपडेट

CG Election 2023 : तीन दिसंबर को प्रदेश के सभी 90 विधानसभा सीटों पर पड़े मतों की गिनती होगी। प्रदेश भाजपा कार्यालय में चुनावी नतीजों की पल-पल की जानकारी लेने के लिए कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। चुनाव की तैयारियां करने प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन भी आज रायपुर आएंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
om_mathur.jpg

Chhattisgarh Assembly Election 2023 : तीन दिसंबर को प्रदेश के सभी 90 विधानसभा सीटों पर पड़े मतों की गिनती होगी। दोपहर एक बजे से सीटों के नतीजे आना शुरू हो जाएंगे। इसके मद्देनजर भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं चुनाव प्रभारी ओम माथुर शनिवार को रायपुर आएंगे।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेजों में 23 सीटें हो गईं लैप्स, स्टूडेंट्स इन विषयों में दिखा रहे रुचि...

इस दिन वे प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक भी लेंगे। अगले दिन तीन दिसंबर को मतगणना शुरू होते ही चुनावी नतीजों पर लगातार निगाह रखेंगे। जानकारी के अनुसार प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन भी आज रायपुर आएंगे। चुनाव सह प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया तीन दिसंबर को रायपुर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें : CG Election result 2023 : छत्तीसगढ़ चुनाव नतीजों में महज 24 घंटे बाकी... प्रत्याशियों के लिए जारी हुआ आदेश

प्रदेश भाजपा कार्यालय में चुनावी नतीजों की पल-पल की जानकारी लेने के लिए कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। कंट्रोल रूम में सांसद सुनील सोनी, विजय शंकर मिश्रा, रजनीश शुक्ला और विधि विभाग के पदाधिकारी बैठेंगे। जो सभी सीटों के प्रत्याशियों और वहां के भाजपा पदाधिकारियों से संपर्क कर किस राउंड में भाजपा को कितने वोट मिले, कौन कितने वोटों से पीछे चल रहे हैं, आने वाले राउंड में क्या स्थिति बन सकती है इन सबकी जानकारी लेते रहेंगे।