CG Electricity Bill: जिन उपभोक्ताओं के बिल पहले के महीनों में 1000-2000 रुपए के आसपास आता था, वह अक्टूबर माह में 5000 से ज्यादा आया है। इससे आम उपभोक्ता परेशान है। कई उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के कार्यालयों में शिकायत भी है, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई बिजली बिल में सुधार पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। कई उपभोक्ताओं ने अतिरिक्त सुरक्षा निधि के नाम बिजली विभाग के मनमाने वसूली की जानकारी पत्रिका को दी है।