27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस में हिम्मत है तो पहले मुझे मारे.. ‘मोदी का सिर फोड़ने’ वाले HateSpeech पर CM विष्णु ने कही ये बड़ी बात

CG HateSpeech: ताजा मामला नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के एक और बयान को लेकर बवाल मच गया है। आज महंत ने पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। कहा कि मोदी का सिर फोड़ने वाला आदमी चाहिए...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 4 Apr 2024, 7:40 AM IST

hate_speech.jpg

CG HateSpeech: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच अब नेताओं के हेट स्पीच भी सामने आ रहे है। कभी बे''फ तो कभी सिर फोड़ने वाले बयान दे रहे हैं। (CG Lok Sabha Election) दरअसल ताजा मामला नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के एक और बयान को लेकर बवाल मच गया है। आज महंत ने पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। कहा कि मोदी का सिर फोड़ने वाला आदमी चाहिए... इस वीडियो के वायरल होने से बवाल मच गया।

बीजेपी ने इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग से की है। इस विवादित बयान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पहलटवार किया है। महासमुंद में बीजेपी की सभा में सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं देना है। सभी सीटों पर कांग्रेस का जमानत जब्त करना है। मोदी पर नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है। कांग्रेस नेता चरण दास महंत के इस बयान को जनता नहीं सहेगी। हम मोदी के परिवार, हिम्मत है तो हम पर लाठी चलाए।

कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचारी लोग आज जेल में है। हम साय-साय मोदी गारंटी को पूरा कर रहे हैं। वहीं साजा विधानसभा क्षेत्र में भी सीएम साय ने जन सभा को संबोधित किया। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जो गारंटी है, उसे हमने पूरा किया। महतारी वंदन योजना, किसानों के दो साल के बोनस और 3100 की कीमत से धान की खरीदी सहित सभी वादों को हमने पूरा किया है।

सोशल मीडिया पोस्ट में कही ये बात