27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG IAS Transfer: आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिला अतिरिक्त प्रभार

CG Transfer: अधिकारियों की नवीन पदस्थापना सूची जारी की है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी इस आदेश में अधिकारियों को वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ महत्वपूर्ण अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
MP IAS Officers

Four senior IAS officers of MP transferred (फोटो: सोशल मीडिया)

CG IAS Transfer: राज्य सरकार ने शुक्रवार देर शाम प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना सूची जारी की है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी इस आदेश में अधिकारियों को वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ महत्वपूर्ण अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए हैं।

दीपक सोनी को मिली केंद्र की जिम्मेदारी इस फेरबदल में सबसे महत्वपूर्ण बिंदु आईएएस दीपक सोनी को लेकर है। राज्य सरकार ने उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (Central Deputation) के लिए कार्यमुक्त (Relieve) कर दिया है। अब वे केंद्र सरकार के अधीन अपनी नई सेवाएं देंगे। उनके जाने के बाद उनके प्रभार वाले विभागों में भी नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

अतिरिक्त प्रभार और नई जिम्मेदारियां जारी आदेश के अनुसार, राज्य के कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों में विस्तार किया गया है। शासन ने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं और विभागों में समन्वय बना रहे। तबादला सूची में कुछ जिला कलेक्टरों के बदले जाने और मंत्रालय स्तर पर सचिवों के विभागों में फेरबदल की भी चर्चा है।