27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: स्कूलों में 151 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी, 6 दिन में मिले 10 हजार आवेदन

CG News: भर्ती प्रक्रिया के तहत व्याख्याता, प्रधान पाठक, शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, सहायक शिक्षक, ग्रंव्याख्याताथपाल, सहायक ग्रेड-3, भृत्य और चौकीदार पदों पर भर्ती की जाएगी।

less than 1 minute read
Google source verification
Atmanand School Admission 2025: पोर्टल का सर्वर डाउन, बच्चों का आवेदन नहीं कर पा रहे पालक..

CG News: राजधानी के 31 आत्मानंद स्कूलों में 151 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए 6 दिन में 10 हजार से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च है। भर्ती प्रक्रिया के तहत व्याख्याता, प्रधान पाठक, शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, सहायक शिक्षक, ग्रंथपाल, सहायक ग्रेड-3, भृत्य और चौकीदार पदों पर भर्ती की जाएगी।

व्याख्याता में हिन्दी, गणित, संस्कत, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, जीवविज्ञान, वाणिज्य, भौतिकी, रसायन विषय के साथ ही शिक्षक में अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, गणित, विज्ञान विषय के पद हैं। पदों पर चयन हेतु स्कूल, स्नातक और स्नातकोत्तर के प्राप्तांकों की गणना की जाएगी।

वही केवल हिन्दी और संस्कृत के व्याख्याता पद के लिए ही अंग्रेजी माध्यम की बाध्यता नहीं है।रायपुर के आत्मानंद स्कूलों में से पीएमश्री पं. आरडी तिवारी अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय आमापारा में 3 पद, गिरिजा शंकर मिश्र अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय रायपुरा में 7, स्वामी आत्मानंद शास. अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय त्रिमूर्तिनगर में 7 पदों पर भर्ती की जाएगी। व्याख्याता के लिए बीएड के साथ ही संबंधित विषय में द्वितीय श्रेणी से स्नातकोत्तर उपाधि, प्रधान पाठक के लिए द्वितीय श्रेणी से स्नातक के साथ ही डीएड या बीएड या डीएलएड और टीईटी प्राथमिक स्तर उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।