17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Liquor Scam: शराब कारोबारी विजय भाटिया 3 दिन की रिमांड पर, EOW 9 जून को करेगी पेश

CG Liquor Scam: ईओडब्ल्यू की ओर से उपसंचालक अभियोजन मिथिलेश वर्मा ने बताया कि विजय भाटिया को दिल्ली एयरपोर्ट से 31 मई को गिरतार किया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 7 Jun 2025, 11:51 AM IST

शराब कारोबारी विजय भाटिया 3 दिन की रिमांड पर (Photo source- Patrika)

शराब कारोबारी विजय भाटिया 3 दिन की रिमांड पर (Photo source- Patrika)

CG Liquor Scam: ईओडब्ल्यू ने शराब घोटाले की पूछताछ करने विजय भाटिया को दूसरी बार 3 दिन की रिमांड पर लिया है। इसकी अवधि पूरी होने पर 9 जून को कोर्ट में पेश किया जाएगा। ईओडब्ल्यू ने पूछताछ करने के बाद विजय भाटिया को शुक्रवार को अपर सत्र न्यायाधीश पल्लवी तिवारी की अदालत में पेश किया।

CG Liquor Scam: कोर्ट ने तीन दिन की रिमांड को दी मंजूरी

साथ ही न्यायाधीश को बताया कि इस समय शराब घोटाले के संबंध में विजय भाटिया से पूछता चल रही है। छापेमारी के बाद मिले इनपुट के आधार पर विस्तृत पूछताछ किए जाने की जरूरत है इसके लिए 16 जून तक के लिए रिमांड पर दिए जाने का अनुरोध किया, लेकिन कोर्ट ने तीन दिन की रिमांड को मंजूरी दी।

यह भी पढ़ें: EOW-ACB Raid: बिलासपुर-कवर्धा में DEO टीआर साहू के ठिकानों पर दी दबिश, आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में हुई कार्रवाई

ईओडब्ल्यू की ओर से उपसंचालक अभियोजन मिथिलेश वर्मा ने बताया कि विजय भाटिया को दिल्ली एयरपोर्ट से 31 मई को गिरतार किया गया है। इस घोटाले में मिले इनपुट के आधार पर भिलाई-दुर्ग में 8 ठिकानों में छापेमारी की गई। इस दौरान तलाशी में मिले दस्तावेजों, डिजिटल डिवाइस के संबंध में पूछताछ करने की जरूरत है।

न्यायिक रिमांड

CG Liquor Scam: बता दें कि 2161 करोड़ के शराब घोटाले में अनवर ढेबर के आवेदन पर डिस्टलरी संचालकों को घेरने की तैयारी चल रही है। वहीं, पूर्व आबकारी मंत्री व सुकमा विधायक कवासी लखमा की न्यायिक रिमांड पर सुनवाई हुई। इस दौरान अभियोजन पक्ष ने बताया कि प्रकरण की जांच चल रही है इसलिए रिमांड को बढ़ाने का अनुरोध किया जिसे कोर्ट ने स्वीकार अदालत में 20 जून तक के लिए न्यायिक रिमांड को बढ़ा दिया।