8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Liquor Shops: शराब दुकानों में अब ऑनलाइन होगा भुगतान, भ्रष्टाचार रोकने सरकार ने शुरू की नई व्यवस्था

CG Liquor Shops: पहले चरण में ऑनलाइन भुगतान की सुविधा केवल प्रीमियम विदेशी शराब दुकानों में लागू होगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 22 May 2024, 7:34 AM IST

CG News

CG Liquor Shops: शराब दुकानों में होने वाले भ्रष्टाचार को रोकने के लिए राज्य सरकार ने ऑनलाइन भुगतान की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पहले चरण में ऑनलाइन भुगतान की सुविधा केवल प्रीमियम विदेशी शराब दुकानों में लागू होगी।

CG Liquor Shops: दरअसल, सरकार को लंबे समय से यह शिकायत मिल रही थी कि राज्य की अनेक शराब दुकानों में शराब की बिक्री शासन द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक राशि लेकर की जा रही है। इससे शराब उपभोक्ताओं में काफी असंतोष भी रहा है।

यह भी पढ़ें: CG Liquor Scam: करोड़ों के शराब घोटालेबाजों को नहीं मिली जमानत, स्पेशल कोर्ट में लगाया था आवेदन

CG Liquor Shops online payment: क्यूआर कोड स्कैन करके किया जा सकता है भुगतान

प्रदेश में नई व्यवस्था लागू होने से शराब दुकानों में निर्धारित राशि से अधिक राशि नहीं ली जा सकेगी। शराब का विक्रय अधिक व्यवस्थित तरीके से होगा। बता दें कि वर्तमान में शराब का विक्रय प्रत्येक बोतल पर अंकित क्यूआर कोड को स्कैन करके और नकद भुगतान प्राप्त करके किया जाता है, लेकिन विगत वर्षों में कई कारणों से यह प्रणाली दोषपूर्ण साबित हुई है। इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड ने ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था को लागू करने की पहल की गई है।

यह भी पढ़ें: CG Liquor Scam: अनवर ढेबर की जमानत याचिका खारिज, इलाज के लिए मांगी थी बेल…इनकी न्यायिक रिमांड बढ़ी

बैंकों से दुकानवार क्यूआर कोड प्राप्त किया जा रहा है, जिसे प्रत्येक मदिरा दुकान के बाहर चस्पा किया जाएगा। इसके अलावा प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकानों में पीओएस मशीन से क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से मदिरा के कीमत के भुगतान की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसकी सफलता के बाद अन्य मदिरा दुकानों में भी डिजिटल ट्रांजेक्शन की व्यवस्था की जाएगी।