
CG Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की तारीख सामने आ गई है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 22 जुलाई से मानसून सत्र बुलाया है। संसदीय कार्य मंत्री के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मानसून सत्र के लिए तारीख तय की है। वहीं मानसून सत्र 31 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान आज विधानसभा अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ सरकार के कामों की तारीफ भी की।
CG Monsoon Session: रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय के कार्यकाल के 6 माह अभूतपूर्व रहे हैं। "मोदी की गारंटी" संकल्प पत्र के अनुरूप कार्य करते हुए सीएम साय की सरकार ने 6 महीने में ही ₹3100 में धान खरीदी की, 2 साल का बकाया बोनस ₹3700 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचाया। महतारी वंदन योजना से 70 लाख माताओं-बहनों को प्रति माह ₹1000 की सहायता राशि सुनिश्चित कर प्रदेश की सरकार ने अद्भुत कार्य किया है।
Updated on:
14 Jun 2024 07:51 am
Published on:
13 Jun 2024 05:23 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
