18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon Update : बस्तर में 16 तो रायपुर में 23 जून तक पहुंच सकता है मानसून, IMD ने की भविष्यवाणी

CG Monsoon Update : अगले तीन-चार दिन में इसके कर्नाटक और तमिलनाडु पहुंचने के आसार हैं। गोवा और मुंबई में यह 17 जून तक दस्तक (CG Weather Update) दे सकता है।

less than 1 minute read
Google source verification
Weather Alert : अगले 24 घंटे में चल सकती है आंधी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Alert : अगले 24 घंटे में चल सकती है आंधी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर. CG Monsoon Update : लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार दक्षिण-पश्चिमी मानसून गुरुवार को केरल पहुंच गया। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मानसून आगमन की घोषणा करते हुए कहा कि अगले तीन-चार दिन में इसके कर्नाटक और तमिलनाडु पहुंचने के आसार हैं। (CG Weather Update)गोवा और मुंबई में यह 17 जून तक दस्तक दे सकता है। दिल्ली में इसके जून के आखिर तक या जुलाई के पहले हफ्ते में पहुंचने की उम्मीद है।

पिछले साल 17 जून तक आया था मानसून

CG Weather Update : राजधानी में मानसून के 23 जून के बाद पहुंचने की संभावना है। पिछले साल भी 17 जून की रात तक मानसून रायपुर पहुंच चुका था। इस बार बस्तर में मानसून का आगमन ही 16 जून तक होने के आसार हैं। इसके बाद रायपुर पहुंचने में आठ दिन का समय लगता है। केंद्रीय मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की थी कि इस साल केरल दक्षिण-पश्चिम मानसून मानसून 4 जून को पहुंचेगा।

साइक्लोन से आ रही नमी

CG Weather Update : अरब सागर में स्थित साइक्लोन के कारण निम्न स्तर पर हल्की नमी भी आ रही है। इसके कारण दुर्ग जिला सहित प्रदेशभर में ही बुधवार से तेज धूप के बाद हल्के बादल छाए रहने की शुरुआत भी हो गई है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि शुक्रवार को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ेंगे। इसके साथ ही दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी, लेकिन तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। तेज वर्षा हुई है। अब ये आगे बढ़ते हुए लगभग 20 जून तक छत्तीसगढ़ पहुंचेगा। तापमान स्थिर बना हुआ है, इसमें कोई विशेष परिवर्तन नहीं होंगे।

एचपी चंद्रामौसम वैज्ञानिक, आईएमडी रायपुर