घटना नगर के बस स्टैण्ड की है। मृतक राजा कोसरे 30 वर्ष ऑटो चालक था। बुधवार रात करीब 10 बजे वह बस स्टैंड के पास था, तभी किसी बात को लेकर उसका अपने नाबालिग भांजे से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर भांजे ने राजा के सीने पर चाकू से वार कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल राजा को आसपास के लोगों ने तुरंत नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।