हाल ही में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण सिन्हा ने अभनपुर से राजिम तक नवनिर्मित रेललाइन का निरीक्षण किया था। इस खंड में गेज कन्वर्जन परिवर्तन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। रेल संरक्षा आयुक्त, सीआरएस द्वारा निरीक्षण और अनुमति मिलने के बाद इस रेलखंड पर ट्रेन संचालन शुरू किया जाएगा।