
टंगिया मारकर बुजुर्ग दादी की हत्या, मां व भाई सहित आरोपी गिरफ्तार
राजिम। ग्राम रोहिना के गोड़पारा मेंं टंगिया मारकर पोता ने अपनी बुजुर्ग दादी की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या करने व साक्ष्य छुपाने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों में मृतका के छोटे पोता टुकेश कुमार ध्रुव (20) पिता उमेन्द ध्रुव, बड़े पोता गोपाल ध्रुव (22) पिता उमेन्द व बहू गोदावरी ध्रुव (45) पति उमेन्द ध्रुव शामिल हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रोहिना में फूलबासन बाई ध्रुव (70) पति फेरहा राम ध्रुव का शव संदिग्ध हालत में उसके घर में पड़ा होने की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष भुआर्य टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे। मृतका के पोता टुकेश ध्रुव पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि 9 नवंबर मंगलवार को उसकी दादी फूलबासन बाई व उसकी मां गोदावरी ध्रुव के बीच कचरा उठाने की बात का लेकर विवाद हुआ था। जिस पर उन्होंने अपनी दादी को जान से मारने की बात मन में ठान ली थी। शाम करीबन पांच बजे वह अपनी दादी के घर गया और वहां रखे टंगिया से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घर आकर घटना की जानकारी अपनी मां गोदावरी व बड़े भाई गोपाल ध्रुव को दी। तीनों मिलकर फूलबासन बाई के मकान के बाहर ताला लगा दिया। 10 नवंबर बुधवार के रात्रि करीब 10 बजे ताला को खोल दिया। गुरुवार 11 नवंबर को फूलबासन की मौत अज्ञात कारणों से होने की खबर गांव में फैला दी। धारा 302,201, 34 भादवि के तहत जुर्म कायम कर गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
Published on:
12 Nov 2021 06:12 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
