17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: अंबिकापुर में 57 साल का रिकॉर्ड टूटा! पारा 7 डिग्री तक लुढ़का, हाड़ कंपाने वाली ठंड…

CG News: रायपुर में ठंड ने अंबिकापुर में 57 साल का रेकॉर्ड तोड़ दिया है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पर रहा। पिछले साल 1 नवंबर को पारा 7.2 डिग्री पर था।

less than 1 minute read
Google source verification
CG News: अंबिकापुर में 57 साल का रिकॉर्ड टूटा! पारा 7 डिग्री तक लुढ़का, हाड़ कंपाने वाली ठंड...(photo-patrika)

CG News: अंबिकापुर में 57 साल का रिकॉर्ड टूटा! पारा 7 डिग्री तक लुढ़का, हाड़ कंपाने वाली ठंड...(photo-patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में ठंड ने अंबिकापुर में 57 साल का रेकॉर्ड तोड़ दिया है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पर रहा। पिछले साल 1 नवंबर को पारा 7.2 डिग्री पर था। वहीं राजधानी में भी न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री पर आ गया है। यह सामान्य से 4.5 डिग्री कम है।

CG News: कड़ाके की ठंड ने तोड़ा 57 साल का रिकॉर्ड

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों बाद ठंड में कमी आएगी। न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। प्रदेश में पहाड़ी व मैदानी इलाकों में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। खासकर उत्तर छत्तीसगढ़ में तो पिछले सप्ताह से शीतलहर चल रही है। सामरीपाट व मैनपाट में पारा 5 डिग्री पर आ गया है।

उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाएं पहले सरगुजा संभाग को ठिठुराती है, फिर मध्य हिस्से को। इसलिए शीतलहर की स्थिति उत्तर व मध्य क्षेत्र में ज्यादा है। बस्तर में वैसी ठंड नहीं है, जैसे बाकी इलाकों में। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि उत्तर भारत में जब अच्छी ठंड पड़ती है, तब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड दस्तक देती है।

दशक का सबसे ठंडा नवंबर

अंबिकापुर- 7.0

राजनांदगांव- 8.5

दुर्ग- 10.2

पेंड्रारोड- 10.6

जगदलपुर- 11.6

माना- 11.8

रायपुर- 13.3

बिलासपुर- 14.0