पत्रिका की पड़ताल में पता चला है कि प्राइवेट कंपनी को प्रति वाहन 14 हजार रुपए रोड टैक्स भरना होगा। यही कंपनी छत्तीसगढ़ में एंबुलेंस का संचालन कर रही है। पिछले माह मध्यप्रदेश के ट्रांसपोर्ट कमिश्नर विवेक शर्मा ने कंपनी को नोटिस भेजकर सभी एंबुलेंस का रजिस्ट्रेशन करवाने को कहा है। यही नहीं रोड टैक्स अविलंब जमा करने को कहा गया है।