7 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: सीएम साय ने राज्य युवा महोत्सव में युवाओं को किया संबोधित, देखें Photo..

CG News: युवा शक्ति के हाथों ही खड़ी होगी विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की बुलंद इमारत, इन उत्साहवर्धक शब्दों के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने युवा महोत्सव में प्रदेश के युवाओं को संबोधित किया।

2 min read
Google source verification
cg news

छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद की पुण्यस्थली रही है। स्वामी विवेकानंद जी ने किशोरावस्था के अपने दो बरस यहां डे भवन में व्यतीत किये। जब कोई हवाई मार्ग से रायपुर आता है तो उसे विमानतल का नाम स्वामी विवेकानंद के नाम पर देखकर महसूस हो जाता है कि इस शहर का संबंध स्वामी विवेकानंद से रहा होगा।

cg news

वहां से शहर के सबसे सुरम्य स्थमें ल विवेकानंद सरोवर तक हर जगह स्वामी विवेकानंद के प्रति इस शहर का आदर नजर आता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती ‘‘राष्ट्रीय युवा दिवस‘‘ के अवसर पर साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित तीन दिवसीय राज्य युवा महोत्सव के शुभारंभ समारोह को सम्बोधित करते हुए यह बात कही।

cg news

युवा शक्ति के हाथों ही खड़ी होगी विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की बुलंद इमारत, इन उत्साहवर्धक शब्दों के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने युवा महोत्सव में प्रदेश के युवाओं को संबोधित किया।

cg news

आज राष्ट्रीय युवा दिवस पर रायपुर में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आग़ाज़ हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व पर अपने विचार व्यक्त किए।