
राजधानी रायपुर के संतोषी नगर में अवैध निर्माण तोड़ने पहुंची नगर निगम की टीम और रहवासियों में जमकर बवाल हो गया।

स्थानीय लोगों ने बुलडोजर कार्रवाई को रोकने के लिए नगर निगम की टीम को घेर लिया और काम को रोकने को कहा।

दरअसल, रायपुर नगर निगम की टीम आज शाम संतोषी नगर में सड़क ऊपर बनाए गए निर्माण को तोड़ने पहुंची थी।

बुलडोजर को रोकने के लिए वहां रहने वाली महिलाएं और बच्चे भी बुलडोजर पर चढ़ गए। वहीं बैठकर तुरंत ही बड़े अधिकारियों और संबंधित लोगों को बुलाने की मांग करने लगे।

संतोषी नगर के क्षेत्र में अवैध निर्माण को लेकर लंबे समय से शिकायत मिल रही थी, इन्हीं पर कार्रवाई करने के लिए निगम की टीम सोमवार शाम पहुंची थी।

जनता का आक्रोश और विरोध को देखते हुए निगम की टीम ने फिलहाल कार्रवाई रोक दी है।