
रायपुर में प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती शिराज हुसैन
Raipur News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Deo Sai) द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में कुशल स्वास्थ्य प्रबंधन और त्वरित उपचार को प्राथमिकता देने का कार्य लगातार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से जरूरतमंद लोगों को लगातार मदद मिल रही है। 5 जुलाई को मोटरसाइकिल से कोंडागांव से रायपुर आ रहे 25 वर्षीय युवक शिराज हुसैन ट्रक की चपेट में आकर हादसे का शिकार हो गए।
CG News: दुर्घटना में शिराज के दोनों पांव ट्रक के नीचे आ गए थे। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि निजी अस्पताल में भर्ती उसके उपचार का खर्च वह उठा सके। गंभीर रूप से घायल शिराज को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना (Chief Minister Specia lHealth Assistance Scheme) से उपचार के लिए 10 लाख रुपए की मदद दी गई।
CG News : इस आर्थिक मदद से शिराज हुसैन का बेहतर इलाज संभव हो पाया और उसकी जान बच सकी। हालांकि दुर्घटना के बाद 90 फीसदी इन्फेक्शन से ग्रसित शिराज की जान बचाने के लिए डॉक्टरों को उसके दोनों पैर काटने पड़े। शिराज का विवाह छह माह पहले ही हुआ था। उसकी ससुराल रायपुर (Raipur) में है। दुर्घटना के दिन युवक कोंडागांव (Kondagaon) से रायपुर अपने ससुराल ही आ रहा था। इसी दौरान अभनपुर के पास वह दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इलाज के दौरान शिराज हुसैन की दो बार इन्पुटेशन ग्राफ्टिंग डिब्राइटमेंटफ्लेप सर्जरी की गई। इसकी वजह से उसकी जान बचाई जा सकी है। शिराज हुसैन की कुछ दिनों बाद ही अस्पताल से छुट्टी हो जाएगी।
Raipur News: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल (Health Minister ShyamBihari Jaiswal) से दुर्घटनाग्रस्त युवक शिराज हुसैन के परिजनों ने बेहतर इलाज की मांग की थी। जायसवाल ने मरीज के परिजनों को मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के बारे में जानकारी दी और आवेदन करने को कहा। जिसके बाद इलाज के लिए 10 लाख रुपए की सहायता प्राप्त हुई। शिराज हुसैन के परिजनों ने दुर्घटना के बाद उसके बचने की आस छोड ही दी थी, लेकिन मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना की मदद के माध्यम से वो अब पूरी तरह स्वस्थ है और कुछ दिनों में अपने घर पहुंच जाएगा।
Updated on:
06 Oct 2024 06:45 pm
Published on:
06 Oct 2024 06:30 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
