एनएचएम की पिछले साल अक्टूबर में हुई बैठक में छुट्टियों का अनुमोदन किया गया था। एनएचएम प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में डॉक्टर समेत नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ के लिए फंड देता है। कई अधिकारियों की नियुक्ति भी करता है। मिशन को केंद्र सरकार फंड देता है, जिसमें कई इलाकों का खर्च भी शामिल है। केंद्रीय प्रदत्त स्वास्थ्य योजनाओं में मिशन ही फंड का आवंटन करता है। हालांकि कुछ मामलों में सीधे केंद्र सरकार से फंड आता है।