
CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती पर 15 नवंबर को राजधानी में जनजातीय गौरव दिवस का राज्य स्तरीय समारोह होगा। इस समारोह का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जमुई, बिहार से वर्चुअल रूप से जुड़कर शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही पीएम जनमन योजना में शामिल जिलों के हितग्राहियों से चर्चा भी करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर राजधानी के अलावा राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में भी एक दिवसीय गौरव दिवस का आयोजन होगा।
CG News: अधिकारियों के मुताबिक जनजातीय गौरव दिवस के शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण पीएम जनमन योजना में शामिल जिलों में दो तरफा संवाद एवं शेष जिलों में केवल प्रसारण की व्यवस्था की जा रही है। इस मौके पर आयोजित होने वाली कार्यक्रमों में केन्द्र व राज्य के मंत्रीगण, सांसद, विधायक तथा पंचायत प्रतिनिधि, जनजातीय परिवार के सदस्यों को आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने कहा गया है।
जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन में स्थानीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का समान एवं उनके वंशजों को समानित किया जाएगा। पीएम जनमन एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत ग्राम स्तर, विकासखंड स्तर एवं जिला स्तर पर योजनाओं का प्रचार-प्रसार के साथ ही 15 से 26 नवंबर सभी चिन्हांकित ग्रामों में विशेष ग्राम सभा होगी। इस विशेष ग्राम सभा में वन अधिकार अधिनियम, पेसा अधिनियम, सतत विकास लक्ष्य का पंचायत स्तर पर स्थानीयकरण एवं गौरवशाली जनजातीय इतिहास के बारे में चर्चा की जाएगी।
जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर जिला स्तर, विकासखण्ड स्तर और छात्रावास-आश्रमों एवं प्रमुख स्थानों पर नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया जाएगा। आश्रम, छात्रावास, एकलव्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच खेलकूद, निबंध, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, छात्रवृत्ति संबंधी जागरूकता, कैरियर काउंसलिंग, चित्रकारी भाषा एवं जागरूकता रैली भी होगी। इसके अलावा 15 से 26 नवंबर तक जिला स्तर पर सामाजिक, आर्थिक विकास, आजीविका एवं उद्यमिता, कला-संस्कृति और धरोहर, शिक्षा एवं कौशल विकास, स्वास्थ्य एवं जीवन शैली पर संगोष्ठी होगी।
Updated on:
10 Nov 2024 02:54 pm
Published on:
10 Nov 2024 02:54 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
