
CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 25 और 26 अक्टूबर को दिवसीय प्रवास होगा। इसकी तैयारियों को लेकर राजभवन में राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार ने बैठक लेकर सभी आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा, राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान सभी तैयारियां निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार की जाए।
CG News: राष्ट्रपति मुर्मु 25 और 26 अक्टूबर को एस रायपुर, एनआईटी रायपुर, आईआईटी भिलाई और पं. दीनदयाल स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान आयुष विश्विद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। सचिव यशवंत कुमार ने इस दौरान सभी शैक्षणिक संस्थानों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा रायपुर एवं दुर्ग जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, राज्य प्रोटोकॉल के अधिकारियों को भी सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में राज्यपाल की संयुक्त सचिव हिना अनिमेष नेताम, पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विवेक चौधरी सभी संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 26 अक्टूबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय हैल्थ साइंस एंड आयुष विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। वे 33 गोल्ड मेडल व 6 डिग्री बांटेंगी। ये विवि का तीसरा दीक्षांत समारोह है। विवि ने राजभवन को पत्र लिखकर कार्यक्रम का पूरा ब्यौरा दे दिया है।
समारोह उपरवारा नवा रायपुर स्थित विवि के ऑडिटोरियम में होगा। गोल्ड पाने वालों में यूजी व पीजी के छात्र हैं। जिन छह छात्रों को डिग्री दी जाएगी, वे एमसीएच के हैं। ये छात्र डीकेएस से न्यूरो सर्जरी व प्लास्टिक सर्जरी में सुपर स्पेशलिटी की डिग्री लिए हैं। विवि पहली बार किसी सुपर स्पेशलिटी कोर्स की डिग्री प्रदान करेगा। विवि के अधिकारियों के अनुसार तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सभी अतिथियों का नाम तय कर लिया गया है।
Updated on:
12 Oct 2024 11:42 am
Published on:
12 Oct 2024 11:42 am
