
CG News: राजधानी में दो बार एडिशनल एसपी रह चुके लाल उम्मेद सिंह तीसरी बार एसएसपी बनकर आ रहे हैं। पहली बार वे जनवरी 2007 से मार्च 2009 तक रहे। इसके बाद अप्रैल 2010 से सितंबर 2013 तक एएसपी रायपुर के तौर पर पदस्थ रहे। उस समय रायपुर का ग्रामीण का इलाका काफी बड़ा था।
रायपुर कप्तान बनने पर उन्होंने औपचारिक चर्चा में कहा कि क्राइम कंट्रोल उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। समय के साथ अपराध के तरीकों में भी काफी बदलाव आया है। इसके हिसाब से पुलिसिंग होगी।
उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए गुंडागर्दी करने वाले आदतन बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। (Chhattisgarh News) नशा और चाकूबाजी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साइबर क्राइम को भी बड़ी चुनौती माना है। साइबर क्राइम को लेकर लोगों को जागरूक होने की अपील की है।
शहर का बड़ा हिस्सा ग्रामीण था। उस समय बाहरी गिरोह ज्यादा सक्रिय रहते थे, जो लूट-डकैती को अंजाम देते थे। हालांकि आज भी कई गिरोह हैं, जो समय-समय पर वारदात को अंजाम देते हैं। पुलिस के लिए पहले यह काफी चुनौतीपूर्ण होता था।
CG News: बता दें कि राज्य शासन ने देर रात छत्तीसगढ़ में चार आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया है। इसके अलावा राज्य पुलिस सेवा के एक अफसर का भी ट्रांसफर किया गया है। (Chhattisgarh News) सीएम सुरक्षा पुलिस अधीक्षक आईपीएस लाल उम्मेद सिंह अब रायपुर के नए एसपी बनाए गए हैं। वहीं संतोष सिंह को एसएसपी रायपुर से हटाकर पुलिस मुख्यालय में AIG बनाया गया है।
Updated on:
12 Dec 2024 12:29 pm
Published on:
12 Dec 2024 07:58 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
