पूर्व शिक्षक हितेंद्र दीक्षित ने बताया कि ओपन स्कूल के 12वीं के पेपर में रीढ़ की हड्डी जो क्लास 9वीं में है, अंडरमान निकोबार, सुभ्रद्रा कुमारी चौहान, सतपुड़ा के घने जंगल जैसे 16 सवाल दूसरे पाठ्क्रम से पूूछे गए। वहीं विराटा की पद्मिनी उपन्यास में से पांच नंबर के सवाल आते है उसमें से एक भी सवाल नहीं आया। पेपर में पांच से ज्यादा चैप्टर सिलेबस के बाहर के रहे। इससे बच्चे बहुत डरे हुए है। ओपन के बच्चे है इनकी पढ़ाई छूटी हुई होती है।