
CG Panchayat Chunav 2025: छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतदान का समय समाप्त हो गया है। मतदान स्थल में प्रवेश कर चुके मतदाता ही अब मतदान कर सकेंगे। वहीं दोपहर एक बजे तक 45.52% वोटिंग हुई है। इसमें पुरुष 43.50 परसेंट, 46.12% महिला और 5.77 परसेंट अन्य ने मतदान किया है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में आज 53 ब्लाकों में मतदान संपन्न हुआ। इसके लिए 9,873 मतदान केंद्र बनाए गए। नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के प्रथम चरण में रायपुर जिले में मतदान हुआ। अभनपुर में मतदान प्रतिशत 57.01% रहा, जिसमें महिलाओं का प्रतिशत 57.70% और पुरुषों का 56.30% रहा। आरंग में मतदान प्रतिशत 43.79% दर्ज किया गया, जिसमें महिलाओं का प्रतिशत 45.89% और पुरुषों का 41.68% रहा। कुल मिलाकर रायपुर जिले में मतदान प्रतिशत 49.32% था। वहीं राजनांदगांव में पहले चरण में हो रहे पंचायत चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 59.10 प्रतिशत मतदान हुआ है।
कई बड़े नेताओं के रिश्तेदार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समधी, कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री तुलेश्वर सिंह के बेटे सतवंत सिंह कोर्राम, पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी विधायक रेणुका सिंह की बेटी चुनाव लड़ रही हैं। इसके साथ ही पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा की पत्नी शशि पैकरा और बेटे लवकेश पैकरा चुनाव लड़ रहे हैं। इसके साथ ही पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर की बहू निर्मला कंवर जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव लड़ रही हैं।
CG Panchayat Chunav 2025: सोमवार के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव दूसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को है। इसमें 43 खंड शामिल है जिनमें बिल्हा, पेंड्रा, लोरमी, नवागड़, मालखरौदा, पोड़ी- उपरोड़ा, खरसिया, धरमजयगढ़, बिलाईगढ़, रामानुजगंज, प्रेमनगर,बलरामपुर, सीतापुर, मैनपाट, मनेंद्रगढ़, जशपुर, मनोरा, दुलदुला, कुनकुरी, धरसीवां, तिल्दा नेवरा, कसडोल, छुरा, पिथौरा, बागबहरा, कुरुद, पाटन, बालोद, छुरिया, खैरागढ़, मोहला, बोड़ला, पंडरिया, फरसगांव, माकड़ी, बस्तर, लोहंडीगुड़ा, भानूप्रतापुर, दुर्गकोंदल, कटेकल्याण, छिंदगढ़, भोपालपट्टनम व ऊसूर।
तीसरे चरण के लिए 23 फरवरी को मतदान होगा। इसमें 50 खंड शामिल है। कोटा, तखतपुर, मारवाही, पथरिया, बलौदा, पामगढ़, सक्ती, डभरा, कटघोरा, पाली, तुमनार, लैलूंगा, घरघोड़ा, सारंगड़, ओड़गी, प्रतापपुर, वाड्रफनगर, रामचंद्रपुर, लुंड्रा, बतौली, बैकुछंपुर, भरतपुर, फरसगांव, कांसाबेल, पत्थलगांव, बलौदाबाजार, पलारी, फिगेश्वर, देवभोग, महासमुंद, नगरी, बेरला, साजा, धमधा, गुरुर, गुंडरदेही, डोंगरगढ़, डोंगरगांव, अंबागढ़ चौकी, केशकाल, बड़े राजपुर, बास्तानार, बकावंड, तोकापाल, ओरछा, अंतागड़, कोयलीबेड़ा, कुआकोंडा, कोंटा व भैरमगढ़।
Updated on:
17 Feb 2025 04:52 pm
Published on:
17 Feb 2025 04:51 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
