
CG Police Recruitment 2023
CG Police SI Recruitment 2023: सूबेदार-सब इंस्पेक्टर की परीक्षा 29 जनवरी को एक पाली में होगी। व्यापमं के अधिकारियों ने परीक्षा आयोजन कराने के लिए प्रदेशभर में पांच सेंटर बनाए हैं। ये सेंटर रायपुर के अलावा अंबिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग और जगदलपुर में बनाए गए हैं। सूबेदार-सब इंस्पेक्टर की भर्ती में आरक्षित पदों की संख्या शासन द्वारा निर्धारित निर्देश के अनुसार होगी। भर्ती परीक्षा में व्यापमं के अधिकारियों का निर्णय अंतिम होगा।
CG Police Bharti 2023: 1 लाख 27 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी
सूबेदार-सब इंस्पेक्टर के 975 पदों के लिए प्रदेश भर से 1 लाख 27 हजार से ज्यादा आवेदन व्यापमं के अधिकारियों के पास पहुंचे हैं। व्यापमं के अधिकारियों ने बताया, जो अभ्यर्थी आवेदन करने से चूक गए हैं, उन्हें भी आवेदन करने का मौका दिया जा रहा है। अभ्यर्थी 16 जनवरी से 19 जनवरी तक व्यापमं की वेबसाइट में जाकर आवेदन कर सकते हैं।
ये हैं सेंटर : रायपुर, अंबिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग और जगदलपुर में एक पाली में होगी परीक्षा
CG Police Bharti 2023: कुल पद
सूबेदार - 58
उपनिरीक्षक - 577
उपनिरीक्षक विशेष शाखा - 69
प्लाटून कमांडर - 247
उपनिरीक्षक अंकुल चिह्न - 6
उपनिरीक्षक प्रश्नआधीनदस्तावेज - 3
उपनिरीक्षक कंप्यूटर - 6
उपनिरीक्षक दूरसंचार - 9
परीक्षा ना होने से अभ्यर्थी कर रहे थे प्रदर्शन
आरक्षण विवाद की वजह से सूबेदार-सब इंस्पेक्टर की परीक्षा व्यापमं नहीं ले रहा था। व्यापमं के इस निर्णय से सूबेदार-सब इंस्पेक्टर भर्ती की राह देखकर अभ्यर्थी आक्रोशित हो रहे थे। अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। सोशल मीडिया में सरकार के खिलाफ अभ्यर्थी नारेबाजी भी कर रहे थे। सूबेदार-सब इंस्पेक्टर भर्ती समय पर पूरा हो, इसलिए व्यापमं के अधिकारियों की मांग पर वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रारंभिक परीक्षा की तिथि सोमवार को जारी कर दी है।
Updated on:
17 Jan 2023 12:29 pm
Published on:
17 Jan 2023 12:27 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
