6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP प्रशिक्षण शिविर में बवाल: MLA इंद्र कुमार साहू के बयान से गरमाया माहौल, कार्यकर्ताओं में तीखी बहस, वीडियो वायरल

CG Political: भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई। विधायक इंद्र कुमार साहू के तीखे बयान से कार्यकतओं में विवाद शुरू हो गया..

2 min read
Google source verification
BJP MLA indra kumar sahu

विधायक इंद्र कुमार साहू के बयान से गरमाया माहौल ( Photo - Patrika )

CG Political: विनोद जैन. अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के चंपारण मंडल के भिलाई गांव में भाजपा प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम हुआ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के दौरान भाजपा के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई। कार्यक्रम के दौरान विधायक इंद्र कुमार साहू के तीखे बयान के बाद माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस की स्थिति बन गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

CG Political: विधायक ने कही बड़ी बात

विधायक ने अपने संबोधन में संगठन के प्रति निष्ठा और अनुशासन को सर्वोपरि बताते हुए साफ कहा कि चुनाव के दौरान पार्टी लाइन से हटकर काम करना गंभीर विषय है और इस पर खुलकर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां समर्पण और ईमानदारी सबसे बड़ी पूंजी है। कमियों को स्वीकार कर सुधार करना ही संगठन को मजबूत बनाता है।

क्या कहा देखें वीडियो..

शुरू हो गई बहस फिर..

सूत्रों के अनुसार विधायक जिला पंचायत चुनाव के अनुभव साझा कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने इशारों में अंदरूनी असंतोष और समन्वय की कमी का जिक्र किया, जिसे कुछ कार्यकर्ताओं ने व्यक्तिगत रूप से लेते हुए आपत्ति जताई। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर बहस तेज हो गई और कुछ देर के लिए धक्का-मुक्की जैसी स्थिति भी निर्मित हो गई।

समर्थक बोले- बयान का गलत मतलब निकाला गया..

हालांकि वरिष्ठ नेताओं और आयोजकों ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया, जिसके बाद कार्यक्रम सामान्य रूप से संपन्न हुआ। घटना के बाद विधायक के बयान को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं भी सामने आई हैं। समर्थकों का कहना है कि उनके बयान को गलत संदर्भ में लिया जा रहा है और उनका उद्देश्य केवल संगठन को मजबूत करना था।

अंदरूनी खींचतान उजागर, लेकिन विधायक के सख्त संदेश ने संगठन में आत्ममंथन की जरूरत भी साफ कर दी । कार्यक्रम के अंत में विधायक साहू ने सभी कार्यकर्ताओं से मतभेद भुलाकर एकजुट होकर पार्टी हित में कार्य करने की अपील की और संगठन की मजबूती पर जोर दिया।

छत्तीसगढ़ की राजनीति से जुड़ी और भी हैं खबरें…

  • Former BJP MLA Death: छत्तीसगढ़ राजनीति को बड़ा झटका! भाजपा के पूर्व विधायक का निधन, CM ने जताया दुख…. पढ़ें पूरी खबर