26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Politics: कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप को संसदीय कार्य मंत्री का प्रभार, CM साय ने ट्वीट कर कही यह बात

Cabinet Minister Kedar Kashyap: छत्तीसगढ़ कैबिनेट में बड़ा बदलाव किया गया है। मंत्री केदार कश्यप को संसदीय कार्य मंत्री बनाया गया है। 22 जुलाई से मानसून सत्र शुरू होने वाला है। उससे पहले इसकी घोषणा की गई।
2 min read
Google source verification
CG Politics

Chhattisgarh Politics News: साय सरकार के मंत्री केदार कश्यप को संसदीय कार्य मंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस संबध में गुरुवार को आदेश जारी कर दिया गया है।

मंत्री केदार कश्यप के पास वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता विभाग है। संसदीय कार्य मंत्री का अतिरिक्त प्रभार मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बधाई दी। बता दें कि बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद संसदीय कार्य मंत्री का पद रिक्त हो गया था।

विष्णुदेव साय ने केदार कश्यप को दी बधाई

Chhattisgarh Parliamentary Affairs Minister: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर केदार कश्यप को बधाई दी. उन्होंने लिखा-" मंत्रिमंडल के मेरे साथी केदार कश्यप को वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता के वर्तमान दायित्वों के साथ संसदीय कार्य विभाग का प्रभार मिलने पर बहुत-बहुत बधाई और सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं."

यह भी पढ़े: CG Cabinet Minister: आखिर छत्तीसगढ़ को कब मिलेंगे नए मंत्री? मुख्यमंत्री साय ने दिया बड़ा बयान, बोले – विस्तार तो होगा लेकिन…

यहां 2013 से 2018 तक छत्तीसगढ़ के मंत्री के रूप में केदार कश्यप का प्रदर्शन चार्ट है, जो बुनियादी ढांचे के विकास, स्वास्थ्य सेवा सुधार, शिक्षा उन्नति और आर्थिक विकास जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान को दर्शाता है।