26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस की चौथी सूची में हारे उम्मीदवारों में सिर्फ एक को मिला दोबारा मौका

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के आदेश से जारी सूची में जिन 17 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा हुई

less than 1 minute read
Google source verification
congress

कांग्रेस की चौथी सूची में हारे उम्मीदवारों में सिर्फ एक को मिला दोबारा मौका

रायपुर. विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक के आदेश से जारी सूची में जिन 17 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा हुई है, उनमें 6 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है।

पांच विधायकों चिंतामणि महाराज, डॉ. प्रीतम राम, मोतीलाल देवांगन, जनकराम वर्मा और अनिला भेडिय़ा पर कांग्रेस ने दोबारा भरोसा जताया है, जबकि छठवीं सीट से विधायक रामदयाल उइके भाजपा में शामिल हो चुके हैं। कांग्रेस ने एक खास रणनीति के तहत दो विधायकों का क्षेत्र बदला है। लुण्ड्रा विधायक चिंतामणि महाराज इस बार सामरी से मैदान में होंगे जबकि सामरी विधायक डॉ. प्रीतम राम लुण्ड्रा से अपना दावा पेश करेंगे। इस चौथी सूची के नामों को मिलाकर कांग्रेस 72 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

हारे उम्मीदवारों में केवल एक नाम
जिन सीटों के लिए कांग्रेस ने नाम घोषित किए हैं, उसमें 11 सीटों पर पिछले चुनाव में कांग्रेस को हार मिली थी। इन नामों में से केवल भरतपुर सोनहट से गुलाब सिंह कमरो को ही दोबारा मौका दिया गया है। बदलाव का आलम यह है कि तखतपुर में केवल 608 मतों के मामूली अंतर से हारे आशीष सिंह ठाकुर को भी बदल दिया गया है। इस सीट पर भाजपा ने भी प्रत्याशी बदला है। खल्लारी और सरायपाली से पिछले बार कांग्रेस के उम्मीदवार रहे हरिदास भारद्वाज और परेश बागबाहरा जकांछ में हैं।

संभागवार कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची

रायपुर
सरायपाली : किस्मतलाल नंद-
खल्लारी : द्वारिकाधीश यादव
महासमुंद : विनोद चंद्राकर
बिलाईगढ़ : चंद्रदेव प्रसाद राय
बलौदाबाजार : जनकराम वर्मा
सिहावा : लक्ष्मी धु्रव

बिलासपुर
कटघोरा : पुरुषोत्तम कंवर
पाली-तानाखार : मोहित केरकट्टा
तखतपुर : डॉ. रश्मि सिंह
बेलतरा : राजेन्द्र कुमार साहू
जांजगीर-चांपा : मोतीलाल देवांगन
पामगढ़ : गोरेलाल बर्मन

सरगुजा
भरतपुर-सोनहट : गुलाब सिंह कमरो
बैकुंठपुर: अंबिका सिंहदेव
सामरी : चिंतामणि महाराज
लुण्ड्रा : डॉ. प्रीतम राम
दुर्ग -डौंडी लोहारा:
अनिला रविन्द्र भेडि़या