10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पांच वर्षों में राज्य में 15 प्रतिशत बढ़े करोड़पति उम्मीदवार, जिसमें इस दल के नेता सबसे अधिक

पिछले 10 वर्षों के दो चुनावों के बीच करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या में 15 फीसद का इजाफा देखा गया है

2 min read
Google source verification
chhattisgarh assembly election

पांच वर्षों में राज्य में 15 प्रतिशत बढ़े करोड़पति उम्मीदवार, जिसमें इस दल के नेता सबसे अधिक

मिथिलेश मिश्र@रायपुर. विधानसभा चुनाव में करोड़पतियों की संख्या चुनाव दर चुनाव बढ़ती जा रही है। पिछले 10 वर्षों के दो चुनावों के बीच करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या में 15 फीसद का इजाफा देखा गया है। 2008 और 2013 के चुनाव में उम्मीदवारों की घोषित संपत्ति की ओर झांकने पर पता चलता है कि 2008 के चुनाव में खड़े 820 उम्मीदवारों में से केवल 58 ने एक करोड़ अथवा उससे अधिक संपत्ति बताई थी। यह 7.07 प्रतिशत के करीब होता है।

180 उम्मीदवार ऐसे थे जिनकी संपत्ति 20 लाख रुपए से एक करोड़ के आसपास तक थी। जबकि 582 उम्मीदवारों के पास 20 लाख रुपए तक की संपत्ति थी। 2013 के चुनाव में खड़े कुल 983 में से 213 के पास एक करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति थी। यह संख्या कुल उम्मीदवारों का 22 प्रतिशत है। इनमें कांग्रेस, भाजपा, बसपा, छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और वाम दलों तक में करोड़पति उम्मीदवारों की अच्छी खासी तादाद थी। मौजूदा राजनीतिक रुझानों से अनुमान लगाया जा रहा है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में करोड़पति उम्मीदवारों की यह संख्या बढ़ेगी।

2013 के चुनाव में कांग्रेस ने सबसे अधिक करोड़पति उम्मीदवार मैदान में उतारे थे। कांग्रेस के 90 में से 61 उम्मीदवार करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति के मालिक थे। भाजपा के 90 में से 59 उम्मीदवार करोड़पति थे। पहली बार चुनाव लड़ रही छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के 54 में से 18 के पास करोड़ों की संपत्ति थी। बसपा ने 10, गोंगपा ने 2 और दूसरे दलों ने 26 करोड़पतियों को मैदान में उतारा था।

छत्तीसगढ़ के प्रमुख राजनितिक दलों के करोड़पति उम्मीदवार







































































नामपार्टीविधानसभा क्षेत्रकुल रकम
टी एस सिंहदेवकांग्रेसअंबिकापुर561
सुरेंद्र बहादुर सिंहगोंगपासक्ति46
राजकुमार सिंघानियाकांग्रेसकसडोल33
अमितेश शुक्लकांग्रेसराजिम21
वाणी रावकांग्रेसबिलासपुर17
कमल नारायण सिंहसपाकोरबा16
मोहन मरकामकांग्रेसकोंडागांव12
गुरमुख सिंह होराकांग्रेसधमतरी11
गौरीशंकर अग्रवालभाजपाकसडोल11
मोतीलाल देवांगनकांग्रेसजांजगीर चांपा08

700 रुपए रखने वाले भी थे मैदान में
पिछले चुनाव में सबसे कम 783 रुपए की संपत्ति भटगांव से निर्दलीय उम्मीदवार शिव कुमार पैंकरा ने घोषित की थी। अम्बिकापुर से गीता रवि, चंद्रपुर से शंकरलाल, खुज्जी से भीषम लाल उर्वशा, रायपुर दक्षिण से मधुसुदन भाग, कांकेर से सीपीआइ-एम के रमेश नेताम, तखतपुर से एनपीपी के योगेश कुमार लोनिया, रायपुर दक्षिण से निर्दलीय महबूब खान, बेलतरा से एबीजीपी के अशोक कुमार धीवर और वैशाली नगर से कृष्णा सिंह ने अपनी संपत्ति 2 हजार से 7 हजार रुपए तक बताई थी।

करोड़पतियों की सफलता दर भी ठीकठाक
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म के 2008 चुनाव के नतीजों के विश्लेषण के मुताबिक करोड़पति उम्मीदवारों की सफलता दर 39.6 प्रतिशत थी। 58 में से 23 उम्मीदवार चुनाव जीते थे। 20 लाख से एक करोड़ तक की संपत्ति वालों की सफलता दर 20 प्रतिशत और 20 लाख से कम वालों की सफलता दर महज 3.44 प्रतिशत दर्ज हुई। 20 लाख से कम संपत्ति वाले 582 में से केवल 20 लोग विधानसभा पहुंचे थे।