CG Result 2024: विशेषज्ञों के अनुसार इतने थोक में फेल से पास होने पर विवि के परचे मूल्यांकन की गंभीरता पर सवाल उठना लाजिमी है। चूंकि मेडिकल कोर्स की परीक्षा है। ऐसे में परचों का मूल्यांकन में लापरवाही बिल्कुल नहीं की जानी चाहिए। 18 छात्र ऐसे हैं, जिनके कुछ विषयों में नंबर तो बढ़े हैं, लेकिन रिजल्ट अप्रभावित रहा। वहीं 33 छात्र ऐसे हैं, जिनका रीवैल में कोई नंबर नहीं बढ़ा। जब से मेडिकल कॉलेजों में परचों का मूल्यांकन हो रहा है, तब से एमबीबीएस का रिजल्ट हाई-फाई आ रहा है। पहले सेंट्रलाइज्ड मूल्यांकन होता था। सभी कॉलेजों के परचे विवि में आते थे।