
महासमुंद और बिलासपुर के कलेक्टर ने किया वोट
CG Second Phase voting 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण में मतदान जारी है। महासमुंद के कलेक्टर प्रभात मलिक और पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने वोट किया। इधर बिलासपुर के कलेक्टर अवनीश शरण, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, निगम कमिश्नर कुणाल दूदावत, सीईओ अजय अग्रवाल और वंदना संतोष सिंह ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट किया। विधानसभा अध्यक्ष चरण दस महंत ने भी वोट किया। बता दें कि आज 70 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक वोटिंग जारी है।
70 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग जारी
विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग तथा सरगुजा संभाग के कुल 70 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। जिसके लिए 1.63 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें से 81.41 लाख पुरुष और 81.72 लाख महिला वोटर हैं। 684 थर्ड जेंडर वोटर भी मतदान के लिए पंजीकृत हैं।
Updated on:
17 Nov 2023 12:01 pm
Published on:
17 Nov 2023 11:53 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
