
101 साल की बुजुर्ग व्हील चेयर पर पहुंची मतदान केंद्र
CG Second Phase voting 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण में मतदान जारी है। दो पीढ़ी ने एक साथ वोट दिया। 76 साल की बुजुर्ग ने सुषमा श्रीवास्तव अपनी पोती के साथ वोट देने पहुंची। इधर 101 साल की बुजुर्ग व्हील चेयर का सहारा लेकर मतदान की। इस तरह बसना के मतदान केंद्र में भी 81 वर्षीय सिकंदर महाकुर व नवादी दीप उम्र 75 वर्ष के बुजुर्ग ने वोट किया। बता दें कि आज 70 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक वोटिंग जारी है।
70 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग जारी
विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग तथा सरगुजा संभाग के कुल 70 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। जिसके लिए 1.63 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें से 81.41 लाख पुरुष और 81.72 लाख महिला वोटर हैं। 684 थर्ड जेंडर वोटर भी मतदान के लिए पंजीकृत हैं।
Published on:
17 Nov 2023 12:52 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
