इसमें पटवारी जितेंद्र साहू, दिनेश पटेल, लेखराम देवांगन और नायब तहसीलदार लखेश्वर प्रसाद किरण ने मिलकर जमीनों के छोटे बंटाकन किए। फिर इसी के आधार लाखों रुपए का मुआवजा लिया। इसमें कई फर्जी किसानों के नाम भी सामने आए हैं। फिलहाल इस मामले की जांच के बाद बुधवार को चारों को सस्पेंड कर दिया गया है। एसडीएम रवि सिंह ने बताया कि चारों को सस्पेंड करते हुए रायपुर मुख्यालय में अटैच कर दिया गया है।