इस दौरान मेरामण्डली-हिन्दोल रोड़ रेललाइन को मेरामण्डली स्टेशन से जोड़ने का काम चलेगा। इसके लिए कई ट्रेनें कैंसिल की गई थीं, लेकिन अब पुरी वाली कुछ ट्रेनों को मार्ग बदलकर चलाना तय किया गया है। पुरी-जाने आने वाली कई ट्रेनों को रद्द करने का आदेश 3 अप्रैल को रेल मुख्यालय से जारी किया गया था, परंतु अब यात्रियों की सुविधा को रखते हुए कुछ यात्री गाड़ियों को रिस्टोर कर परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी।