CG Vyapam 2024: व्यापमं पंजीयन नंबर और परीक्षा जिला के चयन के आधार पर ही लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। जो अभ्यर्थी व्यापमं की वेबसाइट के पंजीयन नहीं कराएगा, उन्हें विधानसभा सचिवालय के निर्देशानुसार लिखित परीक्षा से वंचित माना जाएगा। इस संबंध में अभ्यर्थी का कोई भी पत्राचार स्वीकार नहीं होंगे। इसके अलावा पूर्व में किए गए आवेदनों में भी किसी प्रकार के सुधार की अनुमति नहीं होगी।